इस तरह Protein की कमी को आसानी से पूरा करे | protein kab, kaise, kitna lena chahie
इस तरह Protein की कमी को आसानी से पूरा करे | protein kab kaise kitna lena chahie

दोस्तों प्रोटीन एक ऐसा मैक्रोनुट्रिशन होता है। जिसकी हम में से ज्यादातर लोगों के शरीर में एक कमी पाई जाती हैं। और यही वजह है कि सिर्फ हमारे देश इंडिया में लगभग 70 से 80% लोग का शरीर किसी न किसी तरह से प्रोटीन की कमी शिकार हो जाते हैं। इसलिए यह भी पॉसिबल है कि उन लोगों में एक आप भी हो सकते हैं। दरअसल प्रोटीन हमारे शरीर और हमारे द्वारा खाएगा खाने दोनों में मौजूद होता है। इसलिए शरीर को खाने के जरिये प्रोटीन नहीं मिलता हो, तो हमारा शरीर अपने ही अंदर के मांस पेशियों को तोड़कर प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करने लगता है, और जिससे कि शरीर दुबलेपन का शिकार होने के साथ-साथ हड्डियों की कमजोरी, स्किन प्रॉब्लम, बालों का झड़ना और टूटना, फैटी लीवर की समस्या, बच्चों का बहुत धीरे-धीरे विकास होना और शरीर में तेजी से चर्बी का बढ़ना प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकते हैं। 

लेकिन यहां समस्या यह है कि अक्सर लोग यह पता ही नहीं होता कि एक्चुअल में प्रोटीन होता क्या है, और इसका हमारे शरीर में क्या काम होता है इसकी वजह से जब भी प्रोटीन का नाम आता है, तो लोगों का ध्यान सिर्फ प्रोटीन सप्लीमेंट यानी वे प्रोटीन की तरफ जाता है। उन्हें ऐसा लगता है कि प्रोटीन कि मुझे क्या जरूरत है। इसकी जरूरत तो सिर्फ उसे है जो बॉडीबिल्डिंग या फिर जिम करते हैं। लेकिन ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत है, क्योंकि प्रोटीन एक ऐसा नुट्रिशन होता है, जिसकी बच्चे, बूढ़े, जवान, मर्द, औरत, जिम करने वाले और घर में बैठे रहने वाले हर किसी को अलग-अलग मात्रामें जरूरत पडती है। लेकीन प्रोटीन सिर्फ सप्लीमेंट में ही नहीं बल्कि हमारे द्वारा खाने जाने वाली कई सारी चीजों में भी मौजूद होता है। यही वजह है कि इसे हर हाल में अपने खानों के जरिए पूरा करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आज हम जानेगे की प्रोटीन होता क्या है और इसका हमारे शरीर में क्या काम होता है। प्रोटीन वजन बढ़ाने और घटाने में किस तरह से मदद करता है। 1 दिन में कब और कितना प्रोटीन लेना चाहिए। कौन से खाने की चीजों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, और प्रोटीन सप्लीमेंट यानी कि वे प्रोटीन का इस्तेमाल करना सही है या गलत। इन सभी सवालों के जवाब हम इस पोस्ट में जानने की कोशिश करेंगे। 

प्रोटीन क्या होता है : 
शुरू करते हैं कि प्रोटीन आखिर होता क्या है और यह हमारे शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है। जो भी खाते हैं उसमें दो तरह के लिए नुट्रिशन पाए जाते हैं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की श्रेणी में विटामिंस और मिनरल्स आते हैं। इसके हमारे शरीर को कम मात्रा में जरुरत पडती हैं की मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की श्रेणी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट आते हैं। जिसकी हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में जरुरत पडती हैं। लेकिन हम इसमें कार्बोहाइड्रेट ओर फेट के बारे में नहीं बल्कि प्रोटीन के बारे में बात करने वाले हैं। इसलिए कार्बोहाइड्रेट ओर फैट के बारे में हम फिर कभी जानने की कोशिश करेंगे फिलहाल हम प्रोटीन के बारे में बात करते हैं।

प्रोटीन कम कैसे करता है :
दोस्तों प्रोटीन हमारे शरीर में जाने के बाद अमाइनोएसिड टूटता है और हमारे शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए 20 तरह के अमाइनोएसिड की जरुरत पडती है। जिसमें 11 अमाइनोएसिड ऐसा होता है, जो हमारा शरीर खुद ही बनाता है। जबकि उनमें से 9 अमाइनोएसिड ऐसे होते हैं जो essential होता है और इसे खाने की चीजों के जरिए पूरा करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि iska हमारे शरीर में अलग-अलग काम होता है। लेकिन हमारे लिए समझने वाली बात यह है कि, हमारे देश इंडिया में लोग घर में और बाहर जिस तरह खाना खाते हैं। उसमें कार्बोहाइड्रेट और फैट तो जरुर से ज्यादा मजबूत होता है। लेकिन प्रोटीन ना के बराबर पाए जाते हैं। और प्रोटीन हमारे शरीर में त्वचा, बाल, हड्डियां और मसल के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करता है। साथ ही साथ यह शरीर में इन्जाइम, हारमोंस तो बनाने और डैमेज से उसका रिपेयर करने में बहुत मदद करता है। और यही वजह है कि प्रोटीन वजन बढ़ाने और वजन घटाने दोनों ही सिचुएशन में बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि वह प्रोटीन ही होता है, जो शरीर में गोश्त की मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ चर्बी को कम करने में भी बहुत मदद करते हैं। 

प्रोटीन कब कैसे ओर कितना :
अब यहां यह सवाल उठता है कि आखिर पूरे दिन में हमारे शरीर को कब और कितनी मात्रा में प्रोटीन के स्रोत की जरूरत पडती हैं। दोस्तों दूसरे पोषक तत्वों की तरह ही इनकी भी हमारे शरीर को पूरे दिन जरूरत पडती है, और इसलिए सिर्फ एक्सरसाइज के बाद याद रात में प्रोटीन का सेवन करना काफी नहीं है। जबकि सुबह, दोपहर एक्साइज से पहले, एक्सरसाइज के बाद और रात के खाने में भी प्रोटीन का होना बहुत जरूरी होता है, और किसी भी व्यक्ति को दिन भर में कितना प्रोटीन लेना चाहिए। वो उनके वजन और फिजिकल एक्टिविटीज पर डिपेंड करता है। लेकिन एक सामान्य व्यक्ति को जो बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या फिर मेहनत का काम नहीं करते उन्हें दिन भर में लगभग 1 ग्राम पर केजी बॉडीवेट के हिसाब से प्रोटीन लेना बहुत जरुरी होता है। जिसका मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति का वजन 50 केजी है, तो उसी दिन भर में कम से कम 50 ग्राम प्रोटीन का भी सेवन जरूर करना चाहिए। और अगर कोई व्यक्ति बहुत सारा एक्सरसाइज या फिर मेहनत का काम करता है, तो ऐसे में उसके शरीर को आम लोगों के मुकाबले ज्यादा मात्रा में प्रोटीन के स्रोत पड़ती है इसलिए 1.5 ग्राम से 2 ग्राम पर केजी बॉडी के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। लेकिन शरीर में थोड़ा प्रोटीन कम या ज्यादा होने से कोई प्रॉब्लम नहीं है, क्युकी हमारा शरीर इसे आसानी से मैनेज कर लेता है। 

क्या खाने से प्रोटीन मिलता है :
अब बात करते हैं कि किस खाने में सबसे ज्यादा और सबसे अच्छा प्रोटीन पाया जाता है। दोस्तों प्रोटीन की कमी को वेजिटेरियन खाने और नॉन वेजिटेरियन खाने दोनों तरीके से पूरा किया जा सकता है। लेकिन जैसा कि हमने पहले ही जाना के प्रोटीन हमारे शरीर में जाने के बाद अमाइनोएसिड मे टूटता है ओर 9 अमाइनोएसिड ऐसे होते है जो हमारे शरीर में खुद नहीं बनता। इसलिए ऐसे प्रोटीन वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें पूरे 9 अमाइनोएसिडीे पाए जाते हैं, और इस तरह के प्रोटीन को कंप्लीट प्रोटीन भी कहा जाता है। पहले हम बात करते हैं वेजिटेरियन फूड के बारे में उसके बाद हम नॉन वेजिटेरियन फूड और प्रोटीन सप्लीमेंट यानी कि वे प्रोटीन के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों वेजीटेरियन फूड में दूध, पनीर, सोयाबीन और सोया चंक्स, कंप्लीट प्रोटीन का स्रोत हैं, क्योंकि इसमें पुर 9 अमाइनोएसिड मौजूद होते हैं। इसके अलावा चना बींस, दाल और मूंगफली में प्रोटीन मौजूद होता है। लेकिन यह कंप्लीट नहीं होता। क्योंकि इसमें मेथायोइन नाम एसिड नहीं पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन इन चीजों को चावल के साथ मिलाकर खाने से यह कंप्लीट प्रोटीन हो जाता है। क्योंकि दाल और चने में जो मेथायोइन नामका एसिड नहीं होता है वो चावल मौजूद होता है। इसलिए दोनों को साथ में मिलाकर खाने से सभी अमीनोएसिड की पूर्ति हो जाती है। 

लेकिन यहां यह भी ध्यान देना जरूरी है, की चावल प्रोटीन का स्त्रोत नहीं है और इसमें प्रोटीन की बहुत ही कम मात्रा पाई जाती है, और साथ ही साथ वेजीटेरियन प्रोटीन सोर्स में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इनमें पाया जाने वाला प्रोटीन, लीन प्रोटीन यानी कि शुद्ध नहीं होता। इसका मतलब है कि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ ऐसी चीजें भी मौजूद होती है, जिसके हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती। मिसाल के तौर पर कहा जाए तो सोया चंक्स में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। यहां तक कि अंडे और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन सोया चंक्स में मौजूद होता है। लेकीन इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन प्योर यानी के शुद्ध नहीं होता। 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन और 33 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होने के साथ-साथ इसमें फाइटोएस्ट्रोजन नाम का फॉर्म भी काफी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसके ज्यादा इस्तेमाल से हमारे शरीर में ग्लाइकोजन की मात्रा को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ शरीर में हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। लेकिन इसका 50 ग्राम ओर इससे कम मात्रा में सेवन करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। बेहतर यह है कि अगर आप वेजिटेरियन है, तो ऊपर बताई सभी चीजों में से थोड़ा-थोड़ा अपने खाने में शामिल करने की कोशिश करें ताकि प्रोटीन की जरूरत भी पूरी हो जाए और शरीर को कोई नुकसान भी ना हो। 

नॉनवेजिटेरियन सोर्स :
अब बात करते हैं नॉनवेजिटेरियन सोर्स के बारे में दोस्तों नॉनवेजिटेरियन मे एगवाइट यानी अंडे की सफेदी, चिकन बिरयानी, चिकन का सीने वाला हिस्सा और मछली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने के साथ-साथ हाई क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता है। उदाहरण के लिए कहा जाए तो एक-एक बाईट में 4 ग्राम प्रोटीन और 0 कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। वही सौ ग्राम चिकन ब्रेस्ट में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही साथ कार्बोहाइड्रेट और फैट ना के बराबर पाया जाता है। जबकि 100 ग्राम मछली में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन लौकार्ब ओर लोफैट होता है। कार्बोहाइड्रेट और फैट बहुत कम मात्रा में पाया जाता है, और अगर किसी मछली में फैट होता भी है, तो वह अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो कि हमारे शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि इन सभी चीजों में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, और कार्बोहाइड्रेट और फैट बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है, जो कि इसको शुद्ध प्रोटीन का सोर्स बनाता है। इसलिए अगर आप चाहें तो अपने पूरे दिन की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए इनमें से किसी एक चीजों को, या फिर सभी में से थोड़ा-थोड़ा अपने खाने में शामिल कर सकते हैं बताती है।  

प्रोटीन सप्लीमेंट :
अब बात आती है की क्या प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट यानि व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल किया जा सकता है? इसका जवाब है बिल्कुल कर सकते हैं। अगर आप खाने की चीजों के जरिए प्रोटीन की कमी को पूरा नहीं कर सकते हैं, तो आपके लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, और क्योंकि वे प्रोटीन दूध से बनाया जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों तरह के लोग कर सकते हैं। 

लेकिन जब भी प्रोटीन सप्लीमेंट की बात आती है, तो लोगों के मन में 5 तरह के सवाल जरूर आते हैं। वे प्रोटीन बनता कैसे है? और क्या इसे बनाने में किसी केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है? किस कंपनी का प्रोटीन सबसे अच्छा होता है? एक दिन में ज्यादा से ज्यादा कितने इसको प्रोटीन लिया जा सकता है? प्रोटीन सप्लीमेंट इस्तेमाल करने का सही समय क्या है? और क्या प्रोटीन सप्लीमेंट के ज्यादा इस्तेमाल करने से कोई नुकसान भी हो सकता है? 

लेकिन यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ा टॉपिक है जिसे इस पोस्ट में बता पाना तो पॉसिबल नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से पोस्ट कुछ ज्यादा ही लंबी हो जाएगी। इसलिए ये बात हम फिर कभी जानेंगे कि प्रोटीन सप्लीमेंट का कब कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही साथ किस कंपनी का प्रोटीन सबसे ज्यादा अच्छा होता है। और मैं भी कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द इस पोस्ट को अपलोड कर दूं। हा अगर आपको पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तोंको जरूर शेयर करें ओर हमारी वेबसाइट को मेल द्वारा फॉलो जरूर करें क्युकी हमारे आने वाले नये पोस्टकी नोटिफिकेशन आपको मिल जायेगा। धन्यवाद...