जल्दी वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में करें यह बदलाव। | Make this change in your diet to lose weight quickly.

नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे इस वेबसाइट पर, तो इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि जल्दी वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कौन से बदलाव कर सकते हैं, और कैसे कर सकते हैं। मैंने अपने वेट लॉस वाले पोस्ट में भी बताया था कि डाइट वजन कम करने में सबसे ज्यादा वजनदार कारण है, तो अगर आपने वेट लॉस पर पोस्ट नहीं पढ़ा है तो उसे भी जरूर पढ़े क्योंकि तब आप इस पोस्ट को और अच्छे से समझ पाएंगे। अब देखते हैं कि आपको अपनी डाइट में कौन से बदलाव करने हैं। ऐसे कई बदलाव है, जो आप कर सकते हैं। आज हम जिन बदलावों की बात करेंगे वह तीन है। पहला बदलाव रात के खाने में होगा, दूसरा स्नेक्स में यानी पूरा दिन जो आप कुछ ना कुछ खाते रहते हैं उसमें और तीसरा बदलाव यह है कि आपको पानी ज्यादा पीना है, तो चलिए अब देखते हैं, कि डिनर में आपको क्या बदलाव करने हैं? और क्यों? 

डिनर :
ज्यादातर लोग डिनर में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाते हैं। जैसे चावल और रोटी, रोटी और चावल कोई गलत आहार नहीं है। पर जब आपको वजन कम करना है, तो आपको इन्हें अपनी डाइट में कम करना होगा, तो आप डिनर में दो तरह के बदलाव कर सकते हैं। पहला आप जितने चावल या रोटी खाते हैं। उसे आधा कर दें और बाकी आप सलाद खाया करें। अब यह सलाद आप जिन चीजों से बना सकते हैं। वह हैं गाजर, मूली, टमाटर खीरा और अमरुद, तो आप इन चीजों से सलाद बनाएं। हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार डिनर में इसका सेवन करें।

बाकि दिनमे क्या खाया जाये? 
तो अब समस्या यह है कि बाकी दिन आप क्या करेंगे तो अब देखते हैं कि दूसरा तरीका क्या है। दूसरा तरीका यह है कि आप अंकुरित दालें खाए हैं. आप अंकुरित काले चने और मूंगी की दाल का एक सलाद बना सकते हैं। यह मैंने अपने पिछले पोस्ट में बताया था इसमें अंकुरित काले चने और मूंग की दाल है। इसके साथ इसमें आप टमाटर, नींबू, प्याज और नमक भी डाल सकते हैं, चाहे तो थोड़ा टेस्ट बदलने के लिए इसमें सेब ओर केला भी डालें। लेकिन उसकी मात्रा बहुत कम हो इस बात का ध्यान रखें। इसके अलावा हमारे पास एक और विकल्प है, वह सोयाबीन आप सोयाबीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सोयाबीन में काब्स बहुत कम मात्रा में होते हैं तो यह भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।

तो आइए देखते हैं कि सोयाबीन का सलाह दिया चार्ट कुछ भी आप ले लीजिए। उसे हम कैसे बनाएंगे, तो इसे बनाना बहुत ही सरल है इसके लिए आपको चाहिए उबली हुई सोयाबीन अब बस आपको इसमें थोड़ा सा प्याज और टमाटर डालना है। थोड़ा सा स्वाद के लिए नींबू और नमक बीच में डालने और इसमें थोड़ा सा अमरुद भी डाल ले। अब जैसा कि मैंने पहले ही बताया था आप चाहे तो सेब ओर केला भी बहुत थोड़ी मात्रा में इसमें डाल सकते हैं। अमरूद का इस्तेमाल में इसलिए करता हूं क्योंकि अमरूद में शुगर जो है वह बहुत कम रहती है। यानी कार्बोहाइड्रेट अमरुद में कम होते हैं और फाइबर इस में ज्यादा रहता है, तो इन सब चीजों को आपस में मिला लें और यह आपका एक सोयाबीन का सलाह या चाट तैयार है, तो इसे भी आपने डिनर में लेना है। चावल और रोटी की जगह तो आप हफ्ते में कुछ दिन डिनर में सलाद और बाकी दिन अंकुरित दालों का सेवन करें। 

तरीका काम कैसे करता है?
अब दोस्तों यह जान लेते हैं कि यह तरीका काम कैसे करता है, कि सलाद और अंकुरित दालों में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होते हैं और फाइबर बहुत ज्यादा जिससे 2 फायदे होते हैं। पहला जैसा कि आप जानते हैं कि काफी वजन बढ़ाने में सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं, तो इस डाइट में कबस कम होने से आपका वजन नहीं बढ़ता और कम होने लग जाता है। दूसरा वजन कम करने में सबसे बड़ी मुसीबत आती है भूख लगने से तो इस डाइट में फाइबर ज्यादा है इससे आपको भूख भी कम लगती है। और पेट आसानी से भर जाता है। 

तो अब देखते हैं कि आपको स्नेक्स में क्या बदलाव करना है? आप क्या करें कि अपने पास मूंगफली, बादाम और काजू रखा करें और जब भी आपको भूख लगे तो बिस्किट नमकीन जैसी चीजें खाने की बजाय आप इन चीजों का सेवन करें। मूंगफली और ड्राईफ्रूट बहुत ही ज्यादा संतुलित आहार की कैटेगरी में आते हैं और इसमें का फैट और प्रोटीन सब होते हैं और जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया था कि अगर आपकी डाइट में फैट और प्रोटीन भी होंगे, तो आपका वजन इतना ज्यादा नहीं बढ़ेगा, तो आप अपने स्नेक्स को इनसे बदलने की कोशिश जरूर करें। 

अब तीसरा बदलाव जो मैंने आपको बताया है वह ज्यादा पानी पीना देखिए दोस्तों यह बड़ी अजीब बात है लेकिन कई बार जब हमें ज्यादा भूख लगी होती है। तब असल में हमें प्यास लग रही होती है और हम उसे भूख समझकर कुछ खाने लग जाते हैं। अब हो सकता है आपको यह बात अजीब लगे पर ऐसा सच में होता है। अब इसका अर्थ यह भी नहीं है कि आप हर बार भूख लगने पर पानी पीते रहेंगे देखिए आप ब्रेकफास्ट लंच डिनर करते हैं। स्नेक्स भी खाते हैं। अब इसके अलावा भी कुछ खाने का मन कर रहा है, तो वह ज्यादातर मामलों में भूख नहीं होती प्यास होती है, तो पानी भरपूर मात्रा में पिएं अब देखिए दोस्तों वजन कम करना और उसे कंट्रोल में करना है, कि लंबी प्रोसेस है और यह एक लाइफ़स्टाइल है। यानी जीने का तरीका है, तो यह चीजें आपको लगातार करनी होती है। 

तो आगे आने वाले पोस्ट्स में हम जानेंगे की डाइट और एक्सरसाइज में और कौन से बदलाव हम कर सकते हैं जिससे आपको और भी ज्यादा फायदा हो। फिलहाल हमने जो समझा उसके समरी बना लेते हैं वजन बढ़ता है ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने से कार्बोहाइड्रेट यानी रोटी, चावल, अनाज, फ्रूट्स यह सब चीजें और ज्यादा भूख लगने से तो डाइट में बदलाव करें। जिससे आपको भूख कम लगे और जिसमें काफी कम हो जैसा कि इस पोस्ट में मैंने आपको बताया। नेक्स्ट में हेल्दी चीज देने जैसे काजू, बदाम और मूंगफली और बिस्कुट और नमकीन जैसी चीजें कम खाए। पानी भरपूर मात्रा में पिएं क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हम प्यास को भूख समझ लेते हैं और ज्यादा खाने लगते हैं। तो दोस्तों इन सब सुझावों को आप अपनी लाइफ में जरूर अमल करें ताकि आपको इससे फायदा हो अगर पोस्ट अच्छा लगा तो जरूर इसे शेयर करें और ऐसे ही पोस्ट के लिए email से follow करें। धन्यवाद...