दोस्तों आज हम बात करेंगे की बॉडी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? अक्सर बहुत से ऐसे लड़कों को देखते हैं जो की जी तोड़ मेहनत करते हैं, पसीना बहाते हैं लेकिन ऐसा क्या होता है, कि लंबे समय तक इतनी मेहनत करने के बाद भी उनकी बॉडी नहीं बन पाती। हमने आपको पहले भी कई बार बताया है कि बॉडी बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है वह है डाइट, एक्सरसाइज दूसरे नंबर पर आती है यहीं पर बहुत सारे लोग गलती करो जाते हैं वह एक्सरसाइज में तो अपना पूरा दम लगा देते हैं, लेकिन डाइट के नाम पर कुछ नहीं लेते, दोस्त बॉडीबिल्डिंग सिर्फ दिन में दो गिलास दूध पीने से कहीं आगे की चीज है। मसल्स बनाने के लिए आपको ढेर सारे न्यूट्रिशंस लेने पड़ते हैं। आप को हेल्दी खाना खाना होगा और ज्यादा खाना होगा तब जाकर आप अपनी बॉडी में परिवर्तन देख पाएंगे।
आज हम आपको यही बताएंगे कि बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? आप लोगों को इस बात का पता होना चाहिए कि बॉडी बनाने के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वह प्रोटीन, दूसरे नंबर पर कार्बोहाइड्रेट, तीसरे नंबर पर हेल्दी फैट्स और चौथे नंबर पर आते हैं मल्टीविटामिन तो जाहिर सी बात है। जिसमे ऐसी चीजे है वही चीजे खानी होंगी। जिनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा को जिनसे मैं थोड़ा-थोड़ा कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स और मल्टीविटामिन मिलते रहे। अंडे, दोस्तों अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो रोज कम से कम 5 अंडे जरूर खाएं तीन अंडे सुबह और दो शाम को। अंडों मे भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है 1 अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है इसके अलावा अंडे से हमें विटामिन B2 B12 और भी विटामिन मिलते हैं। साथ ही अंडे में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और काबस मिलते हैं। बॉडी बिल्डिंग में अंडा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी जिम जाने वाले लड़कों के लिए अंडा प्रोटीन का सबसे मुख्य और सस्ता स्रोत है, जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
सोयाबीन, सोयाबीन के बारे में तो आपने सुना होगा। सोयाबीन में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सोयाबीन के दानों के बारे में बात करते हैं। सब्जी बनाने वाली सोयाबीन के बारे मे, सोयाबीन में लगभग 27 फ़ीसदी तक प्रोटीन पाया जाता है। जो रोज जिम जाने वाले लड़कों के लिए सोयाबीन उत्तम और सस्ता स्रोत है। रोज शाम को कम से कम 50 ग्राम सोयाबीन भिगोकर रख दें, सुबह उस का पानी निकालकर सोयाबीन खाइए। आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।
क्या बॉडी बनाने के लिए केले खाना बहुत जरूरी है? केला हमारे वजन को बढ़ाता है, जिससे मसल्स का साइज बढ़ता है कि इसमें विटामिन ए, बी और बी6 मिलते हैं। और मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, और फोलिक एसिड मिलते हैं। यह सब बॉडी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक्सरसाइज करने वाले हर लड़के को कम से कम 6 केले रोज खाने चाहिए। दो सुबह, दो दोपहर और दो केले दिन ढलने से पहले खाने का है।
दूध जब बात आती है, दूध की एक्सरसाइज करने के बाद तुरंत दूध याद आता है बॉडी बनाने में दूध हमारी बहुत मदद करता है दूध में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। एक्सरसाइज करने वालों को दिन में कम से कम एक से डेढ़ लीटर दूध पीना चाहिए। लेकिन एक साथ नहीं थोड़ा थोड़ा करके।
अब हम बात करेंगे nuts की, जिम के बाद काजू, अखरोट और मूंगफली का ध्यान आता हैं। इन सब चीजों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाई जाती है। हमें रोज थोड़े से nuts का भी प्रयोग करना चाहिए। साथ ही पनीर में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए एक्सरसाइज करने वाले लोग इसका इस्तेमाल खूब करते हैं। कुछ लोग इसे कच्चा खाते हैं और कुछ इसका इस्तेमाल सब्जी में करते हैं। कच्चे पनीर में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसे सब्जी में इस्तेमाल करें पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिनB12 होता है। इसलिए हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है, ओर पनीर को दूध से बनाया जाता है। इसलिए इस में आसानी से पचने वाला प्रोटीन होता है। nuts में कार्बोहाइड्रेट्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स होते हैं और इसे खाने से शरीर में फैट नहीं जमता। खाना बहुत अच्छे से पचता है। मसल्स बनाने के लिए nuts बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर उत्तम क्वालिटी का होता है, जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
फल और सब्जियां अभी आपने ऊपर पड़ा की मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन के बाद कार्बोहाइड्रेट्स ओर भी नुट्रिशन चाहिए होते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स ओर कई नुट्रिशन फल और सब्जियों से मिलते हैं हमें अपने खाने में सब्जी की मात्रा ज्यादा रखनी चाहिए, और मौसमी फलों का सेवन भी करते रहना चाहिए। इन से हमारी बॉडी जल्दी ग्रो करने लगती है।
चिकन अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आप हफ्ते में तीन से चार बार चिकन खाएगा। चिकन में प्रोटीन बहुत होता है, जो कि मसल्स बनाने के लिए हमें चाहिए। लेकिन कोशिश करें कि आपको बॉईल चिकन खाए, फ्राइड नहीं। मछली खाने से हमारी मसल्स का निर्माण होता है, और यह हमारी चर्बी को भी कम करती है, तो असल में हमें बॉडी बनाने के लिए मोनू सैचुरेटेड फैट की जरूरत होती है। जो कि मछली में पाया जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो की बॉडी के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको यह जानकारी दी कि आप अपनी बॉडी अगर बनाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में बताया के सभी नुस्खों को अपनाकर आप यह काम कर सकते हैं। आप चाहते हैं कि दूसरे लोग भी इसी प्रकार की बॉडी बनाए, तो अपने चाहने वालों को अपने जी लोगों को इस पोस्ट को वहां तक पहुंचा कर उनकी मदद करें, धन्यवाद...


0 टिप्पणियाँ