बादम कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं? | How to eat almond?

दोस्तों बादाम एक सुपरफूड की श्रेणी में आता है। इसलिए कहा जाता है कि बादाम का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से यह बहुत सारी बीमारियों से हमें बचाए रखता है, जो लोग भी बादाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें शुरुआत में इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती के बादम को कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं? जिसकी वजह से बादाम का तेल इस्तेमाल करने के बावजूद उन्हें कभी भी सही फायदा मिल कर नहीं पाता, और कभी-कभी तो नुकसान भी भुगतना पड़ जाता है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि 1 दिन में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितना बादाम खाया जा सकता है, किन लोगों को बादाम का इस्तेमाल करना चाहिए और किन लोगों को बादाम नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। 

बादाम का सेवन कब करने से ज्यादा फायदा होता है? यानी बादाम खाने का सही समय क्या है? बादाम के छिलके के साथ है, चिल्का उतार कर खाना चाहिए। सूखा बादाम में और भीगे बादाम में क्या फर्क होता है जिन लोगों को वजन बढ़ाना है, उन्हें बदाम का कब और कैसे सेवन करना चाहिए और वजन घटाने के लिए बादाम खाने का सही तरीका क्या है? 

शुरू करते हैं कि दिन भर में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितने बादाम खाया जा सकता है? इसके लिए हमें पहले यह जानना होगा कि बादाम में क्या-क्या होता है। और यह किन-किन प्रॉब्लम में फायदा पहुंचाता है। बादाम का सही मात्रा में और सही तरीके से इस्तेमाल करने से यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है, और कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हड्डियों में कमजोरी, दिल की बीमारी और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियों से भी हमें बचाने के साथ-साथ त्वचा बाल और दिमागी ताकत को भी बढ़ाता है। बादाम में हाई क्वालिटी प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, जिंक, बायोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है। 

इसलिए दिन भर में कितना बादाम खाना चाहिए यह जानना बहुत जरुरी होता है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा एक मुट्ठी या 23 से 24 बादाम खाया जा सकता है। लेकिन याद रहे कि यह बादाम खाने की मैक्सिमम लिमिट है। इसलिए जो लोग भी बादाम का तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें चार से पांच बादाम से ही शुरु करना चाहिये, और कुछ दिन बाद उसकी क्वांटिटी 9 से 10 बादाम तक बढ़ाई जा सकती है। 

बादाम का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे पेट दर्द, अपचन और कब्ज की समस्या हो सकती है। बादाम का इस्तेमाल बच्चे, बूढ़े जवान कोई भी कर सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को गुर्दे में पथरी या पित्ताशय की पथरी की प्रॉब्लम है उन्हें सिर्फ बदाम ही नहीं बल्कि कोई भी ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि बादाम और दूसरे ड्राइफ्रूट्स में ऑक्सीलेट की मात्रा अधिक होती है जो पथरी को दुगनी तेजी से बढ़ा सकता है। 

बादाम को भीगा कर खाना चाहिए या सूखा? यह सवाल भी लोगों के मन में बना रहता है। दरअसल बादाम के छिलके में ट्रेनिन पाया जाता है, जो एंजाइम प्रतिरोधक होता है, इसकी वजह से इसे पचाने में हमारे पाचन तंत्र को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए बेहतर यही है कि रात को 4 से 5 बादाम को गुनगुने पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह उसका छिलका उतारकर सेवन करें ऐसा करने से यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, और इसमें मौजूद न्यूट्रिशंस भी शरीर में आसानी से अब्सोप हो जाता है। लेकिन अगर आपको डाइजेशन की प्रॉब्लम नहीं होती तो आप बादाम को भिगोने के बाद उसे छिलके के साथ भी खा सकते हैं। 

बादाम का इस्तेमाल सुबह दोपहर शाम भी किया जा सकता है, लेकिन लेट नाईट इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बादाम खाने का सही टाइम आप इसे किस फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, उस पर पूरी तरह से डिपेंड करता है। अगर आप इसे जनरल हेल्थ बेनिफिट के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सुबह नाश्ते से पहले इसका सेवन करना चाहिए और फैसला उसकी डाइट फॉलो करने वाले लोगों को भी इसका सुबह नाश्ते से पहले ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए भाई इसके सेवन से जल्दी भूख भी नहीं लगती और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन जो लोग फिजिकल एक्टिविटीज जिम करते हैं। उन्हें बादाम का इस्तेमाल एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले या फिर एक्सरसाइज के बाद करना चाहिए। जिम करने वाले लोग एक गिलास दूध में पांच से छह भिगोकर छिले हुए बादाम और एक से दो खजूर डालकर शेक बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि एनर्जी रिकवरी में बहुत मदद करता है, तो बस आज के लिए इतना ही अगर आपको इस पोस्ट में कुछ भी अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट  को शेयर करना ना भूलें और तब तक के लिए अपना ख्याल रखें। धन्यवाद...