केला कब,कैसे और कितना खाए? | केला खाने के अद्भुत फायदे | Banana Several Benifits
लोग अक्सर केले का इस्तेमाल वजन बढ़ाने या वजन घटाने के रूप में करते हैं। लेकिन जो भी लोग केले को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती कि केले को कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। जिसकी वजह से उन्हें कभी भी मनचाहा फायदा मिल ही नहीं पाता। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि 1 दिन में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितना केला खाया जा सकता है। केले का इस्तेमाल कौन-कौन कर सकते हैं, और किन्हे केले का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किस वक्त केला खाने से क्या फायदा होता है, यानी केला खाने का सही समय क्या है। वजन बढ़ाने के लिए कब और कैसे केला खाना चाहिए। वजन घटाने के लिए केला खाने का सही तरीका क्या है, और केले को किन-किन चीजों के साथ मिलाकर खाने से क्या-क्या फायदे और क्या-क्या नुकसान होते हैं।
केला कितना खाना चाहिए :
शुरू करते हैं कि 1 दिन में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितना केला खाया जा सकता है। उसके लिए हमें यह जानना होगा कि केले में क्या-क्या होता है और यह किन किन प्रॉब्लम में फायदा पहुंचाता है। दोस्तों केला एक सुपरफूड की श्रेणी में आता है। इसलिए इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने से यह अपचन, अल्सर, वजन का न बढ़ना, ब्लड प्रेशर, किडनी डिसऑर्डर, कॉन्स्टिपेशन, कब्ज, बवासीर, खून की कमी, मेंस्ट्रूअल प्रॉब्लम, कमजोरी और रातों को नींद ना आने जैसी प्रॉब्लम में बहुत फायदा पहुंचाता है। लेकिन दिन भर में ज्यादा से ज्यादा कितना केला खाना चाहिए इस बात की जानकारी होना भी जरूरी होता है।
केले में पोटेशियम और फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। हमारे शरीर को दिन भर में 3500 मिलीग्राम पोटैशियम और 15 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। एक मीडियम साइज के केले में 450 मिलीग्राम पोटैशियम और 3 ग्राम फाइबर होता है, इस हिसाब से एक व्यक्ति को दिन भर में 5 से 6 केले से अधिक कभी भी नहीं खाना चाहिए, नहीं तो शरीर में पोटेशियम और फाइबर की मात्रा बढ़ने का खतरा बना रहता है, और यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। केले का इस्तेमाल बच्चे, बूढ़े, जवान कोई भी कर सकते हैं लेकिन जिन लोगों को कब्ज की प्रॉब्लम रहती है उन्हें रात में केले का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, यहां तक कि डायबिटीज वाले भी केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन उन्हें दिन भर में कितना केला खाना चाहिए यह पूरी तरह से उनके ब्लड शुगर लेवल पर डिपेंड करता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को केला अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
कब खाना चाहिए :
वैसे तो केले का इस्तेमाल दिन भर में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन केला खाने का सबसे सही समय होता है, एक्सरसाइज से पहले और एक्सरसाइज के बाद खाना खाने के 1 घंटे बाद भी केले का इस्तेमाल करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। एक्सरसाइज से पहले और बाद में केले का इस्तेमाल करने से यह हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। अगर हम इसका इस्तेमाल खाना खाने के 1 घंटे बाद करते हैं, तो यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे भूख भी बढ़ती है और इससे वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है, केले का इस्तेमाल रात को भी किया जा सकता है। लेकिन एक बात का ख्याल रखें कि रात को लेट नाइट किसी भी फल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप सोने से तीन-चार घंटा पहले ही की रात का खाना खा लेते हैं, तो खाने के 1 घंटे बाद केले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वजन बढ़ाने-घटाने मे :
कुछ लोग वजन घटाने के लिए केले को खाली पेट खाने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसा करने से शरीर में पोटैशियम बढ़ने का खतरा बना रहता है, और पाचन क्रिया में भी समस्या आ सकती हैं। दर्जन केले में बहुत ही ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए लोग इसे वजन घटाने में भी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, लेकिन आपको यह बिल्कुल भी नहीं बोलना चाहिए, कि केले में फाइबर के साथ-साथ बहुत ही अधिक मात्रा में शुगर भी होता है। इसलिए वजन के घटाने में केले का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन अगर आपको केला खाना पसंद है, तो ज्यादा से ज्यादा दिन भर में एक से दो केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत ही फायदेमंद साबित होता है, जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए एक्सरसाइज वाकिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करने से पहले और बाद में केले का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
कैसे :
अगर आप वजन बढ़ाने के लिए केले का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमेशा अच्छे से पके हुए केले का ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि कच्चे केले में स्टार्च बहुत अधिक मात्रा में होता है, और पकने के बाद वही स्टार्ट शुगर में बदल जाता है। जो कि वजन को बढ़ाने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। इसलिए सुबह में 5 से 6 खजुर खाने के बाद दो से तीन केले का सेवन करना चाहिए। अगर आप उसके बाद दूध पीना चाहते हैं, तो कम से कम केला खाने के 1 घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद के हिसाब से केला और दूध का एक साथ सेवन करना पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है। केला हमेशा मीडियम साइज के और जिस पर हल्के काले धब्बे हो उसे ही इस्तेमाल करना चाहिए। छोटे और मोटे टाइप के केले का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। केला खाने के बाद पानी ना पिए, क्युकी ऐसा करने से सर्दी और कफ की प्रॉब्लम हो सकती तो बस आज के लिए इतना ही।
आपको यह पोस्ट कैसा लगा यह हमें कमेंट करके जरूर बताएं ओर हमारे इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें ओर हमारे वेबसाइट को फॉलो जरुर करें।


2 टिप्पणियाँ
Bhout accha
जवाब देंहटाएंGood post
जवाब देंहटाएं