दोस्तों कई लोग अंडे का सेवन सिर्फ टेस्ट के लिए करते हैं। इसलिए कुछ लोग इसे फ्राई करके खाते हैं, कुछ लोग उबालकर खाते हैं और कुछ लोग कच्चे अंडे को ज्यादा शक्तिशाली समझ कर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो एक्सरसाइज करते हैं और अंडे का सेवन वजन घटाने या वजन बढ़ाने के रूप में करना चाहते हैं। क्योंकि इसका ठीक से इस्तेमाल करने से इसमें पाए जाने वाला हाई क्वालिटी प्रोटीन शरीर में गोश्त की मात्रा को बढ़ाता है। साथ ही साथ शरीर में बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में भी बहुत मदद करता है। लेकिन यहां ऐसे लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह उठता है, कि अंडे को किस तरह से खाया जाए कि उसका शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके, क्योंकि अंडे को गलत तरीके से इस्तेमाल करने से यह आपको बीमार भी कर सकता है।
इसलिए आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि कच्चे अंडे, उबले अंडे और फ्राई अंडे में क्या फर्क होता है, और हमें इनमें से हर अलग-अलग अंडे का सेवन किस वक्त में करना चाहिए। जिसे समझने के लिए हमारे लिए दो बातों का समझना बहुत जरूरी है।
पहला अंडे में पाए जाने वाला न्यूट्रिशंस यानी एक कच्चे अंडे में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और उसे खाने के बाद उन पोषक तत्व की मात्रा बढ़ती है या घटती है।
दूसरा अंडे का पाचन यानी कच्चे अंडे और फ्राइ अंडे को खाने के बाद इनमें से कौन सा अंडा हमारे शरीर में ठीक तरह से पच पाता है और कौन सा हमें नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि कोई भी चीज चाहे जितनी भी अच्छी हो लेकिन अगर वह शरीर में पच नहीं पाता तो उसका सही फायदा हमारे शरीर को कभी भी मिल ही नहीं पाता।
शुरू करते हैं नंबर 1 से के पोषक तत्व के नजरिए से अंडे में क्या-क्या होता है, और इसे पकाने के बाद उन पोषक तत्व की मात्रा बढ़ती है या फिर घट जाती है। अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन और फैट की मात्रा होती है और अगर इसके पीले वाले हिस्से को निकाल दिया जाए तो इसके सफेद वाले हिस्से में फैट फ्री, कोलेस्ट्रोल फ्री, और प्योर प्रोटीन मिलता है, जो कि दुनिया का सबसे सस्ता और हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। क्योंकि दुनिया में ऐसा कोई दूसरा फूड है ही नहीं जिसमे अंडे के सफेद हिस्से जैसा शुद्ध और हाई क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता हो। और यही वजह है कि ज्यादातर बॉडीबिल्डर भी प्रोटीन के टारगेट को हिट करने के लिए अंडे का इस्तेमाल करते ही हैं।
लेकिन यहां लोगों में यह भी गलतफहमी है हकीकत कच्चा अंडा पके हुए अंडे के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन प्रोवाइड करता है। लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल भी गलत है, क्योंकि एक कच्चे अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि 4 ग्राम इसके सफेद वाले हिस्से में और 2 ग्राम इसके पीछे वाले हिस्से में मौजूद होते हैं। अंडे को उबालने या फिर पढ़ाई करने के बाद भी प्रोटीन की मात्रा में कोई बदलाव नहीं आता और इसलिए उबले अंडे और फ्राई अंडे में भी 6 ग्राम प्रोटीन ही पाया जाता है। हालांकि पके अंडे में फैट की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है, जो कि डिपेंड करता है कि आप अंडे को फ्राई करने के लिए कौन सा ऑइल यूज़ कर रहे हैं, और उसे कितनी मात्रा में यूज कर रहे हैं।
फाइनली अब बात करते हैं नंबर दो कि के कच्चे अंडे, उबले अंडे और फ्राई अंडे में से कौन सा अंडा हमारे शरीर में ठीक से पच पाता है और कौन सा बस यूं ही बर्बाद हो जाता है, कि अब यहां एक सवाल यह भी उठता है कि जब कच्चे अंडे और पके हुए अंडे दोनों में ही एक ही मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं तो क्यों ना अंडे को कच्चा ही खाया जाए। जिससे कि इसे उबाल लें और फ्राई करने में लगने वाले समय की भी बचत हो। लेकिन दोस्तों हमारे लिए यहां यह जानना जरूरी है कि अंडे में सबसे पहली और सबसे बड़ी प्रॉब्लम है यह वह है इसमें पाया जाने वाला बैक्टीरिया जिसका नाम है सलमोनेला। जब भी है अंडे को कच्चा खाते हैं तो इसमें पाया जाने वाला बैक्टीरिया की वजह से शरीर में फूड पॉइजनिंग होने के चांसेस बहुत ज्यादा रहते हैं, और जिससे पेट दर्द, लूस मोशन, सर दर्द, उल्टी और बुखार आने जैसी समस्या शुरू हो सकती हैं। बच्चे, बूढ़े और प्रेग्नेंट महिलाओं में यह लक्षण और भी गंभीर रूप ले सकते हैं सबके साथ नहीं होता क्योंकि कुछ लोग का इमयुन सिस्टम बहुत ही स्ट्रांग होता है। इसलिए उनका शरीर बैक्टीरिया को डिस्ट्रॉय कर देता है। जिससे व्यक्ति कच्चे अंडे के होने वाले साइड इफेक्ट से बचाता है। लेकिन फिर भी यहां हमारे लिए यह समझना जरूरी है, कि कच्चा अंडा का सेवन हर किसी के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
इतना ही नहीं इसका दूसरा नुकसान यह भी है कि कच्चे अंडे में पाए जाने वाला प्रोटीन सिर्फ 50% ही हमारे शरीर में अब्सोब हो पाता है, और बाकी का यूं ही व्यस्त हो जाता है। जबकि अंडे को उबालकर या फिर फ्राई करके सेवन करने से इसमें पाया जाने वाला 90 से 95% प्रोटीन हमारे शरीर में पूरी तरह से अब्सोब हो जाता है। और हाई टेंपरेचर पर पकाने की वजह से इसमें पाया जाने वाला सलमोनेला बैक्टीरिया भी डिस्ट्रॉय हो जाता है, और कच्चा अंडा खाने का एक और नुकसान यह भी है कि ये शरीर में बायोटीन यानी के विटामिन बी कांपलेक्स को एब्जॉर्ब होने से रोकता है। जिससे इसके लगातार सेवन करते रहने से शरीर में धीरे-धीरे बायोटिन की कमी होने लगती है, और जिससे स्किन रैशेज, बालों का झड़ना और रातों को नींद ना आना जैसी प्रॉब्लम शुरू हो सकती है।
इसलिए अगर देखा जाए तो ओवरऑल यह बात समझ में आती है कि अंडा कच्चा हो या पका हुआ उस में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन कच्चा अंडा शरीर में जाने के बाद नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अंडे को उबालकर या फिर फ्राई करके ही खाया जाए और साथ ही साथ यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कि अंडे को हमें किस वक्त में इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि उबले अंडे का सफेद वाला हिस्सा आपको प्योर और शुद्ध प्रोटीन प्रोवाइड करता है। इसलिए इसका एक्सरसाइज से पहले और बाद में सेवन करने से इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन एक्सरसाइज के दौरान ब्रेकडाउन हुई मसल्स को रिपेयर करने में बहुत मदद कर और अगर अब फ्राई अंडे और उबले हुए अंडे को पीले वाले हिस्से के साथ खाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे सही समय है, की आप उसका ब्रेकफास्ट यानी नाश्ते में सेवन करें। क्योंकि नाश्ते में अंडे का सेवन से हमारे शरीर को जरूरी अमीनो एसिड और सही मात्रा में हेल्दी फैट मिल जाते हैं। जिससे हमारा शरीर एनर्जी अधिक रहता है।
तो बस आज के लिए इतना ही उम्मीद है कि आपको समझ में आ गया होगा की आपको किस तरीके के अंडे का सेवन किस वक्त में करना चाहिए। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करके अपना सपोर्ट दिखाना बिल्कुल भी ना भूले तब तक के लिए अपना ख्याल रखें। धन्यवाद...


0 टिप्पणियाँ