अंडा खाने से पहले उसके फायदे ओर नुकसान के बारेमे जरूर जान लीजिये। Advantage and disadvantage of eating eggs
दोस्तों अंडा खाना हर किसी को पसंद होता है। और ज्यादातर लोग अंडे को अपने नाश्ते के रूप में लेते हैं। पर क्या आपको पता है कि अंडे खाने के क्या फायदे और क्या नुकसान हैं, तो आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं। अंडा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। अंडे में काफी सारे पोषक तत्व होते हैं। अंडे में मौजूद तत्व आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से तो बचाते हैं। साथ ही आपकी फिटनेस को बरकरार रखते हैं। इसीलिए कहते हैं संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे।
अंडा के बारे मे जानकारी : अंडे चाहे उबले हुए हो या फिर पका हुआ यह आपका दिल शुरू करने का एक अति उत्तम आहार है। इसमें शरीर के जरूरी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन B12, सेलेनियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम अधिक पाए जाते हैं। हालांकि कई लोग इसके पीले हिस्से के बारे में ऐसी राय नहीं रखते। लेकिन हकीकत यह है कि पूरा अंडा ही स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होता है। कई लोगों का मानना है कि गर्मी में अंडा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो कि सही नहीं है। आज मैं आपको इसके साथ यह भी बताने वाला की अंडे में कितने पोषक तत्व मौजूद होते हैं। और उनकी मात्रा किस तरह की होती है। सबसे पहले हम बात करेंगे अंडे के सफेद भाग के बारे में। ऐसे तो अंडे में 2 भाग होते हैं एक सफेद और दूसरा पीला जिसे विभाग ने कहा जाता है। सफेद भाग में फेट, कोलेस्ट्रॉल, कार्बोहाइड्रेट 0 मात्रा में होते हैं जबकि प्रोटीन 4 ग्राम की मात्रा में होता है वही जर्दी भाग में 4.5 ग्राम, सेट फेट 1.6 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल 0.4 ग्राम ओर प्रोटीन 2.5 ग्राम होता है।
अंडे स्वास्थ के लिए लाभदायक तो होते ही हैं। लेकिन इसका गलत सेवन आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। जहां तक अंडे को पकाने की बात है इससे बहुत सीधे तरीके से बनाना चाहिए। उबले रूप में खाना चाहिए। ज्यादातर डायटिशियन सलाह देते हैं कि अंडों को तलना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे फेट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ जाती है।
अब हम जानते हैं अंडे के फायदे और गुण
1. वजन घटाने और बढ़ाने में मददगार : अंडा शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है इसे खाने से भूख शांत हो जाती है और देर तक आपका पेट भरा रहता है। और आप ओवर ईटिंग से भी बचते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे का सिर्फ सफेद भाग ही खाएं। क्योंकि पिले वाले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल काफी अधिक होता है। जो लोग जिम जाते हैं उनके डाइट में अंडे को विशेष तौर पर शामिल किया जाता है। लेकिन विस्तृत सफेद भाग खाने की सलाह देती है दी जाती है। वहीं जिन लोगों को वजन बढ़ाना है उन्हें अंडे का पीला हिस्सा खासतौर पर खाना चाहिए। जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें रोजाना एक अंडे खाने की सलाह दी जाती है।
2. दिमाग मजबूत करें : अंडे में मौजूद कॉलिंग दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी है। कॉलिंग एक ऐसा पोषक तत्व है दिमाग को तेज बनाने व विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। छोटे बच्चे से लेकर बूढ़ों तक के दिमाग को इसकी जरूरत पड़ती है। इसकी कमी से याददाश्त कमजोर होती है। इसी की कमी से बच्चे मंदबुद्धि पैदा होते हैं। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कि डिप्रेशन दूर कर मूड अच्छा भी बनाते हैं।
3. ब्लड प्रेशर घटाएं : हर रोज नाश्ते मे अंडे का सेवन आपको ब्लड प्रेशर के खतरे से बचा सकता है। अंडे के सफेद हिस्से में ब्लड प्रेशर घटाने की क्षमता होती है। अंडे का सफेद हिस्सा रक्तचाप कम करने में कारगर माना जाता है। जानकारों के मुताबिक अंडे के सफेद हिस्से में मौजूद टाइड रक्तचाप को कम करता है।
4. आंखों की सुरक्षा : अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोपियानाराइट पाया जाता है। जो कि आंखों के सेहत के लिए बेहद जरूरी है। कैरोपियानाराइट आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देता है। अंडा ल्यूटिन और जेकस्योथीन का भी एक अच्छा स्रोत है। अनुसंधान में दिखाया गया है कि कैरोपियानाराइट धब्बेदार पतन को रोकने और मोतियाबिंद विकसित करने वाले जोखिम को कम करने में अत्यधिक फायदेमंद है।
5. बालों के लिए फायदेमंद : अंडे में प्रोटीन और जरूरी एमिनो एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें हाय सल्फर कंटेंट विटामिन ए, बी और साथही मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा और लेसीथीन तत्व बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाने का काम करता है साथ ही उनका टूटना भी कम करते हैं। अंडे के पीले भाग को बालों में लगाने से बाल कोमल और मुलायम होते हैं।
6. दिल को स्वस्थ रखने में : अंडा हृदय रोगी के लिए काफी फायदेमंद है। इससे उनका कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर और शरीर का वजन ठीक रहता है, जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ा देता है। गर्मी या सर्दी के मौसम में अंडा दिल को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
7. स्तन कैंसर कम करें : अंडा स्तन कैंसर की रोकथाम में काफी मददगार साबित होता है। महिलाएं हर रोज अंडे का सेवन करेंगे तो उनमें स्तन कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
8. हड्डी मजबूत करें : कैल्शियम की कमी से हड्डी, दांत, नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसे खाने से आपको प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है, जहां प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, वह कैल्शियम से दांतो और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
9. कोलेस्ट्रॉल बढ़ाएं : हमारे शरीर में खराब और अच्छे दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। अंडा अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी HBL को बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबोलीक सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों में कोलेस्ट्रॉल बनाना धीमा हो जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टेड इस शोध के मुताबिक अंडा ऐसे लोगों के लिए अनुकूल है।
10. गर्भावस्था में लाभकारी : अंडे को गर्भावस्था के दौरान खाने के लिए एक स्वस्थ भोजन माना जाता है। पर्याप्त पोषण प्रदान करने के अलावा, अंडा जन्मजात बच्चे में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम और बाल्यजीवन के बीमारियों से ग्रस्त होने के खतरे को भी कम करने में सहायक है।
यह तो रहे अंडे खाने के फायदे और अब जानते हैं, अंडा खाने के नुकसान। जैसा कि कोई भी चीज के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी होते हैं। इसी तरह अंडा में भी नुकसान पाया जाता है।
अंडा खाने के नुकसान
1. डॉक्टरों के अनुसार शरीर में प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा किडनी को हानि पहुंचा सकती है। और उससे संबंधित विकारों को भी उत्पन्न कर सकती है। और क्योंकि अंडे में बहुत ही उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका अत्यधिक सेवन करने के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
2. अंडे की सफेदी में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है जिस किसी को सोडियम ना खाने की सलाह दी जाती है। उन्हें अंडा सोच समझकर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
3. कच्चे अंडे का सफेद भाग खाने से आपके शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। बायोटिन का विटामिन है या विटामिन b7 के रूप में भी जाना जाता है। बायोटीन की कमी के कारण त्वचा रोग, मांस पेशी उनकी कमी, मांस पेशियों में दर्द और ऐंठन, दौरे, बालों के झड़ने का अभाव और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
4. कई लोगों को अंडे से एलर्जी होती है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को यह शिकायत ज्यादा होती है। एलर्जी होने पर हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
5. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायाबीटीज, युवा हृदय संबंधी रोग है। उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। क्युकी इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। जो हृदय के लिए नुकसानदेह है।
6. बहुत अधिक अंडे खाने से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द और मोटापे की समस्या हो सकती है। अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो प्लीज पोस्ट को शेयर जरूर करें धन्यवाद...


0 टिप्पणियाँ