5 फिटनेस टिप्स फॉर लॉन्ग लाइफ। | 5 tips for healthy life.

हर कोई यह सोचता है कि वह 100 साल से जिए और लंबे समय तक सेहतमंद रहे। लेकिन आज की बिजी लाइफस्टाइल को देखकर लंबी उम्र की सौगात पाना काफी मुश्किल लगता है। आज के दौर में जैसे लोग ब्लड प्रेशर, ऑबेसिटी, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मौजूदा लाइफस्टाइल में भले ही 100 साल से जीना बेहद मुश्किल है। बावजूद इसके अपनी रूटीन में पॉजिटिव बदलाव लाकर लंबी और सेहतमंद जिंदगी की सौगात पाई जा सकती है। स्वास्थ्य में मैं आपको पांच ऐसे काम बताने वाला हूं कि अगर आपको लंबी और सेहतमंद जिंदगी चाहिए, तो आपको इन कामों को अपनाना चाहिए।

1. पॉजिटिव थिंकिंग : लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी रूटीन में पॉजिटिव चेंजेज लाने होंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी लाइफ के प्रति पॉजिटिव रवैया अपनाना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने मन में कोई भी नेगेटिव थॉट ना आने दे। पॉजिटिव सोच को अपनाकर न सिर्फ आप अपनी जिंदगी को खुलकर के जी सकते हैं। बल्कि इससे आपकी उम्र भी बढ़ सकती है। 

2. राइट डाइट एक लंबे समय तक सेहतमंद जीवन जीना चाहते हैं, तो फास्ट फूड, जंक फूड और तली भुनी खाना कम कर दीजिए। यह बिल्कुल बंद कर दीजिए। दरअसल खानपान में गड़बड़ी के चलते आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती है। अगर आप 100 साल लंबी उम्र की सौगात पाना चाहते हैं, और सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको अपने खान-पान में चेंज करने ही होंगे अपनी डाइट में फलों हरी पत्तेदार सब्जियों, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर युक्त चीजों को शामिल करिए। भरपूर मात्रा में पानी पीजिए और हफ्ते में कम से कम 1 दिन का उपवास जरूर रखें। 

3. एक्सरसाइज लंबी उम्र की सौगात पाने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है फिजिकल एक्सरसाइज, जी हां फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना योगा प्राणायाम और एक्सरसाइज जैसी फिजिकल एक्टिविटी इसको अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। रोजाना सुबह उठने के बाद कम से कम 30 मिनट तक मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। इस दौरान आप बीच-बीच में दौड़ लगा सकते हैं और फिजिकल एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पीजिए, और उसके बाद या तो मॉर्निंग वॉक पर निकल जाइए या फिर घर पर ही फिजिकल एक्सरसाइज कीजिए। 

4. अपनी रूटीन को सेट करिए। लंबी और सेहतमंद जिंदगी के लिए यह बहुत जरूरी है, कि आप अपने डेली रूटीन को सेट करिए और रूटीन के हिसाब से अपने सभी कामों को समय पर पूरा करिए। इसके लिए सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक अपनी रूटीन को आप सेट कर लीजिए। और उसको फॉलो करिए समय से नाश्ता करिए,  समय से खाना खाइए, समय से सोइए और समय से एक्सरसाइज करने जैसी आदतों को अपनाकर आप लंबे समय तक निरोगी जीवन जीते हैं। रोजाना आपको 7 से 2 घंटे के नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। 

5. स्ट्रेस फ्री रहे काम का बोझ और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच ज्यादातर लोग स्ट्रेस होते जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रेस आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। अगर आप इस स्ट्रेस में रहेंगे तो इससे ना तो आप ठीक से काम कर पाएंगे और ना ही जीवन में आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। इतना ही नहीं इसलिए आपकी जिंदगी को भी कम कर सकता है। जबकि स्ट्रेस-फ्री आदमी को बीमारियां छूने से भी डरती है। इसलिए फ्री रहने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। इतने से तीन चीजें काफी इंपोर्टेंट है सबसे पहले तो यह आपकी डाइट, आपकी हेल्थ आपकी डाइट पर डिपेंड करती है। जितनी अच्छी आपकी डाइट होती है उतनी ही अच्छी आपकी लाइफ है। फ़ास्ट फ़ूड, जंक फूड इन या कम से कम इस्तेमाल के लिए और हो सके तो आप ही ने बिल्कुल ही बंद कर दीजिए। लेकिन इंपॉर्टेंट चीज है फिजिकल एक्सरसाइज, डाइट के साथ साथ ही आपको फिजिकल एक्सरसाइज करना भी काफी जरूरी होता है। आप मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं आप जिम जॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी और तरीके की फिजिकल एक्सरसाइज आपको जरूर करनी चाहिए, और तीसरी मोस्ट इंपोर्टेंट चीज़ है इस स्ट्रेस फ्री रहना अगर आपकी डाइट अच्छी है। 

आप एक्सरसाइज भी करते हैं लेकिन आप स्ट्रेस बहुत ज्यादा लेते हैं, तब आपकी हेल्थ को इससे काफी नुकसान हो सकता है तो आप stress-free एनी तनाव मुक्त रहने की कोशिश करिए। अगर आपके साथ भी प्रॉब्लम होती है कोई घटना घट जाती है, तो आप यह सोचिए कि एक नुकसान तो हो चुका है और अब आप स्ट्रेस ले करके एक दूसरा नुकसान कर रहे हैं। यानी अपनी बॉडी को आप हानि पहुंचा रहे हैं, तो आप उसका स्ट्रेस लेने के बजाय आप यह सोचिए कि आप उस काम को कैसे सही कर सकते हैं। तो यही थी कुछ काम की बाते जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आप एक लंबी और हेल्दी लाइफ जी सकते है।