चना खाने का सही तरीका क्या है? chana kab, kaise or kitna khaye. How to eat gram.
चने को खाने का सही तरीका क्या है? chana kab kaise or kitna khaye.

दोस्तों शाकाहारी खाने में चना को एक बहुत ही पौष्टिक आहार माना जाता है। और ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होने के साथ-साथ कई दूसरे जरूरी नुट्रिशन भी काफी मात्रा मौजूद होते हैं। लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि किसी भी खाने का पूरा फायदा शरीर को मिलने के लिए उस खाने के फायदे या नुकसान पता होने के साथ-साथ उसे खाने का सही समय और सही तरीके का भी पता होना बहुत जरूरी होता है। इस लिए इस पोस्ट में हम जानेंगे कि चना खाने के क्या-क्या फायदे ओर क्या-क्या नुकसान होते हैं 1 दिन में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितना चना खाना चाहिए। इसे खाने का सही समय क्या है, या नहीं। सुबह दोपहर शाम पर इसे पानी में भिगोकर कच्चा अंकुरित करके या फिर अच्छी तरह पका कर खाना चाहिए और वजन बढ़ाने और घटाने वाले लोगों को चना को अपने खाने में ए किस तरह शामिल करना चाहिए। 

चने खाने के फायदे : शुरू करते हैं कि चना खाने के क्या क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं दोस्तों चने कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। और साथ ही इसमें विटामिन B9 यानी फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, जिंक और दूसरे कई तरीके के विटामिन और मिनरल्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि चने में फाइबर की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। जो कि carbs को रेगुलर करने के साथ-साथ कब्ज को दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी बहुत मदद करता है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति का कमजोर होनेका सबसे बड़ा कारण होता है, खाने में फाइबर की कमी और जो कि चने में बहुत ही सही मात्रा में मौजूद होता है। यह तो रक्तपाच के लिए अच्छा तो होता ही है साथ ही शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी बहुत मदद करता है। साथ ही इसमें जो हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, वह वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में ही बहुत मदद करता है। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और जो कि आगे हम इसी पोस्ट में जानेंगे।

चने को कैसा खाना चाहिए : बात आती है कि चना कच्चा पक्का हुआ या फिर अंकुरित करके खाना चाहिए। तो इस बात को समझना जरूरी है कि हर अलग अलग तरीके से खाने से उसके फायदे भी अलग-अलग होते हैं और कुछ सिचुएशन में सही जानकारी ना होने की वजह से यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जो पानी में भीगे हुए चने में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती ही है। लेकिन यह पचने में भी थोड़ा भारी होता है, क्योंकि कच्चे चने में मौजूद फाइबर को तोड़ने में हमारे पाचन तंत्र को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अगर अच्छी तरीके से पाचन करना हैं तो हमेशा ही उसे अच्छे से चबाकर खाएं और इसका थोड़ी मात्रा में ही सेवन करें। 

जबकि चने को अंकुरित करके खाने से उसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। क्योंकि अंकुरित चने में प्रोटीन, विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाती है। और यह समझने वाली बात यह भी है कि वैसे भी चना कंप्लीट सोर्स ऑफ प्रोटीन फूड नहीं माना जाता क्योंकि इसमें आयरन मिसिंग होता है। लेकिन चनो को अंकुरित होने के बाद इसमें पूरे आयरन की पूर्ति हो जाती है और यह एक कंपलीट प्रोटीन फूड बन जाता है। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी है, क्या अंकुरित चने के इतने सारे फायदा होने के बावजूद इसमें एक कमी भी पाई जाती है और जो की है। इसमें पाए जाने वाला बैक्टीरिया। अंकुरित होने की वजह से पाए जाते हैं यही वजह है कि बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओं को अंकुरित चना कच्चा यानी के बिना उबाले हुए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन लोगों की इम्युनिटी पावर कमजोर होती है। जिससे कि कच्चे अंकुरित चने में मौजूद बैक्टीरिया शरीरको नुकसान भी पहुंचा सकता है।


चने को उबालकर या फिर थोड़ा पका कर खाने से उसमें विटामिन और मिनरल की मात्रा में थोड़ी कमी तो आती है। लेकिन यह खाने में ज्यादा सेफ और पाचन में ज्यादा आसान हो जाता है। जिसका हर कोई इस्तेमाल कर सकता है। 

चने को कब खाना चाहिए : बताते है कि चना कब खाना चाहिए या नहीं। चने खाने का सही समय क्या है। दोस्त वैसे तो चने का दिन भर में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ज्यादा बेहतर यह है कि इसका सुबह के नाश्ते में इस्तेमाल किया जाए। जबकि पानी में भीगे हुए या नहीं, कच्चे चने का हमेशा ही सुबह खाली पेट ही इस्तेमाल करना चाहिए। और इसे खाने के बाद दूसरा कुछ भी खाने के लिए कम से कम एक से डेढ़ घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए। 

चने को कितना खाना चाहिए : चने के खाने का पूरा फायदा शरीरको मिल सके उसके लिए, कितना खाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को 1 दिन में कितना खाना चाहिए वो, उस व्यक्ति के पाचन और उसके फिजिकल एक्टिविटीज पर निर्भर करता है। लेकिन फिर भी पहली बात तो यह कि अगर पानी में भीगे हुए यानिकि कच्चे चने का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसका एक या दो मुट्ठी से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। और इसे खाते समय बहुत ही अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। क्योंकि पानी में भीगा हुआ चना पचने में थोड़ा भारी होता, जिससे कि इसका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से गैस और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जबकि इसे उबालकर या फिर किसी भी तरह पकाकर खाने से 50 से 100 ग्राम चने का कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। और जो लोग जिम या एक्सरसाइज करते हैं वह अपनी जरूरत के हिसाब से 100 या 200 ग्राम तक भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यहां भी एक बात का ख्याल रखना जरूरी है कि आप एक ही बार में 100 से 200 ग्राम चने का इस्तेमाल ना करें, बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके दो से तीन बार में इसका इस्तेमाल करें। 

वजन घटाने ओर बढ़ानेमे : अब बताते है कि वजन घटाने और बढ़ाने वाले लोगों को चने को अपने खाने में किस तरह से शामिल करना चाहिए। जो चने में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होने की वजह से शरीर में गोश्त की मात्रा को बढ़ाने और बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में भी बहुत मदद करता है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर मौजूद होने की वजह से यह एक लोग लाइसेंस फूड की श्रेणी में आता है। और जो की बहुत ही अच्छी बात है। ठीक ही यह दुबले शरीर में धीरे-धीरे होता है जिससे कि यह खून में शुगर और शरीर में चर्बी की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। 

अगर वजन घटाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो बेहतर है कि 20 से 25 ग्राम चने को पानी में डालकर रातभर छोड़ दें और सुबह उठकर उसे अच्छे से चबाकर खाएं। क्योंकि कच्चे चने में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती ही है। साथ ही यह शरीर में धीरे-धीरे पाचन की वजह से भूख को भी काफी हद तक कंट्रोल में रखता है। जिससे कि वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है और ठीक से नहीं पचता फिर गैस की प्रॉब्लम होती है, तो बेहतर है कि चने को उबालकर खाएं। साथ ही आप से उबालकर नहीं खाया जा रहा तो आप उसमें प्याज, टमाटर, धनियापत्ता थोड़ी सी हरी मिर्च, नींबू का रस और चुटकी भर नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से तो बेहतर होता ही है साथ ही इस में पोषक तत्वों की मात्रा भी कुछ हद तक बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो थोड़ी से भुने हुए चने का शाम को स्नेक्स के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यहां भी इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि भुने हुए चने को भी छिलके के साथ ही खाएं क्योंकि पूरा फाइबर इसके छिलके में ही मौजूद होता है। 

अगर आप वजन बढ़ाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो चने को हमेशा पकाकर ही खाना कि यह शरीर में जल्दी पच सके और इसके लिए रात भर पानी में भीगे हुए 50 ग्राम चने को सुबह के नाश्ते में हल्के नमक मिर्च डालकर उबाल कर इसका इस्तेमाल करें। दोपहर में 25 से 30 ग्राम भुने हुए चने का थोड़े से गुड़ के साथ इस्तेमाल करना चाहिए, और इतना ही भुना हुआ चना शाम के वक्त गुड़ के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन तय नहीं है कि पानी में सिर्फ चना को खाने से आपका वजन बढ़ जायेगा। यह पूरा डिपेंड करता है उसक लाइफस्टाइल पर की वो दिन मे क्या खाता है ओर केसा वर्कआउट करता है इसलिए वजन घटाए या वजन बढ़ाये पूरा पोस्ट को पढ़े।

दोस्तों आपको अगर हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ओर हमारी वेबसाइट को फॉलो करना ना भूले धन्यवाद।